GRSE ने नौसेना को सौंपा 120वां युद्धपोत

GRSE ने नौसेना को सौंपा 120वां युद्धपोत

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता/विशाखापत्तनम :

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने भारतीय नौसेना को अपना 120वां युद्धपोत एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘अशंक’ सौंप दिया। सोमवार, 23 नवंबर को रियर एडमिरल गौतम मारवाह, VSM, CSO (टेक), मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान ने युद्धपोत को स्वीकार किया। यह 5 नवंबर को ‘अमिनी’ की डिलीवरी के बाद इस महीने GRSE का दूसरा युद्धपोत है। इस डिलीवरी के साथ GRSE अब तक 120 युद्धपोतों का निर्माण कर चुका है, जिनमें 82 भारतीय नौसेना को सौंपे जा चुके हैं। ‘अशंक’ का अर्थ निडरता और अदम्य साहस है। इसे तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए तैयार किया गया है। इस श्रेणी के युद्धपोतों में लगभग 88 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इनमें GRSE निर्मित 30 एमएम की नेवल सरफेस गन भी लगी है। फिलहाल GRSE 12 अत्याधुनिक नौसैनिक प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रहा है। इनमें एक प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट, दो ASW-SWC, चार नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल और पांच नेक्स्ट जनरेशन कॉरवेट शामिल हैं। इसके अलावा निर्यात के लिए 13 प्लेटफॉर्म सहित कुल 36 अन्य जहाजों का निर्माण भी जारी है।--
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News