Serbia के संसद में फेंके गए ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले, जाने क्या है वजह ?

छात्रों का भी प्रदर्शन जारी
Serbia के संसद में फेंके गए ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले, जाने क्या है वजह ?
Published on: 

नई दिल्ली - यूरोप से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूरोपीय देश सर्बिया की संसद में विपक्षी सांसदों ने भारी बवाल मचा दिया है। सर्बिया सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे सांसदों ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने संसद में स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके हैं।

क्या है पूरा मामला ?

यह तब हुआ जब सांसदों को एक कानून के लिए मतदान करना था। यह कानून विश्वविद्यालय ‌शिक्षा के लिए धन बढ़ाने को लेकर था। इन सब के बीच विपक्षी दलों का कहना था कि प्रधानमंत्री मिलोस वुसविक और उनकी सरकार अच्छा काम नहीं कर पा रही है। इसको लेकर संसद में मामला इतना बढ़ गया कि सांसदों के बीच हाथापाई तक की स्थिति पैदा हो गई।

सदन के इस हंगामें को लाइव टेलीविजन प्रसारण में भी दिखाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे संसद में काला और गुलाबी धुआं फैला हुआ है। संसद में बहस जैसे ही तेज हुई विपक्षी राजनेता अपनी सीटों से संसदीय अध्यक्ष की ओर भागे और सुरक्षा गार्डों के साथ हाथापाई करने लगे।

देश में छात्र भी कर रहे हैं प्रदर्शन

आपको बता दें कि इस वक्त सर्बिया में छात्र भी काफी प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन चार महीने पहले स्टेशन की एक छत गिरने की वजह से हो रहा है। दरअसल छात्रों को ऐसा मानना है कि चार महीने पहले छत गिरने की वजह भ्रष्टाचार है। चार महीने पहले उस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। उन 15 लोगों में 9 छात्र थे। यह घटना अब सर्बिया सरकार के लिए बहुत बड़े खतरे में बदल गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News