शंकराचार्य महाराज के 102वें प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : हुगली के कोन्नगर राजराजेश्वरी सेवामठ में ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद महाराज का 102वां दिव्य प्राकट्योत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अखण्ड रामायण, पादुका पूजन, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। विधि-विधान से गुरुजी की पूजा-अर्चना की गई। प्रेम मंदिर के निर्गुणानंद महाराज, ध्रुर्वानन्द महाराज, अरुण पाटोदिया, विनय मानसिंहका, सुभाष केडिया, राजेंद्र काबरा, सुरेंद्र गुप्ता, रामाकांत, पांडेय, कविता पांडे, विजय अग्रवाल, सुनील डागा, इन्द्रदान चारण सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महाराजजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा की। सेवामठ के प्रभारी सच्चित स्वरूप ब्रह्मचारी और श्रीधर द्विवेदी ने रीति-रिवाजों के साथ पूजन करवाया। इस मौके पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर परिसर गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को पेंसिल, टिफिन बॉक्स, वाटर बॉटल सहित पाठन सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। रवि चौबे, सौरव मिश्रा, प्रभात पचौरी सहित अन्य शिष्यों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in