राज्यपाल ने 9 विश्वविद्यालयों को 'प्रथम विधि' का दिया अनुमोदन

राज्य के 9 विश्वविद्यालयों को बड़ी प्रशासनिक राहत
राज्यपाल ने 9 विश्वविद्यालयों को 'प्रथम विधि' का दिया अनुमोदन
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के नौ विश्वविद्यालयों को बड़ी प्रशासनिक राहत मिली है। इन नौ विश्वविद्यालयों के 'प्रथम विधि' को औपचारिक रूप से मंजूरी मिल गयी है। राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस जो विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं, ने औपचारिक रूप से इन विधानों को मंजूरी दे दी है। इन नौ विश्वविद्यालयों में कन्याश्री विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी वि.वि., विश्व बंग वि.वि., साधी रामचंद्र मुर्मू वि.वि., हिन्दी वि.वि., दक्षिण दिनाजपुर वि.वि.,अलीपुरदुआर वि.वि.,मुर्शिदाबाद वि.वि., हरिचांद गुरुचांद वि.वि. शामिल हैं। प्रथम विधि लागू होने के परिणामस्वरूप, ये विश्वविद्यालय (नए विश्वविद्यालय) प्रशासनिक मामलों का स्वतंत्र रूप से संचालन करने और अध्ययन करने में सक्षम होंगे। गुरुवार को इस मामले की जानकारी लोकभवन (पूर्व में राजभवन) की तरफ से दी गयी है।

विश्वविद्यालयों को क्या लाभ मिलेगा

अब तक मंजूरी नहीं मिलने के कारण उन विश्वविद्यालयों में कई प्रशासनिक निर्णय अस्थायी व्यवस्थाओं के माध्यम से लिए जा रहे थे। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद संबंधित विश्वविद्यालयों में एक पूर्ण प्रशासनिक ढांचा गठित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक कोई भी नये विश्वविद्यालय के पूरी तरह से संचालित होने के लिए उसके अपने प्रथम विधि आवश्यक हैं। इस विधि माध्यम से विश्वविद्यालय अपनी प्रशासनिक संरचना, नियुक्ति की प्रक्रिया, अकादमिक परिषद, वित्त समिति, कर्मचारियों की भर्ती से संबंधित नियमों को निर्धारित करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in