राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग की

राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग की
Published on: 

सबिता राय

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने निवर्तमान राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर फैसले की घोषणा की गई। मई 2021 में वर्तमान विधानसभा का गठन किया गया था जब राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी। हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के चुनावों के बाद, निवर्तमान विधानसभा को भंग किया जाना उसके कार्यकाल की औपचारिक समाप्ति का प्रतीक है। संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in