बंगाल की छवि पर आंच नहीं आने दूंगा : राज्यपाल असीम कुमार घोष

कहा, हरियाणा में बंगालियों की सुरक्षा प्राथमिकता
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
Published on

कोलकाता : हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा है कि प्रवास में रह रहे बांग्ला भाषियों की छवि को लेकर वह पूरी तरह सजग रहेंगे और किसी भी तरह की बदनामी नहीं होने देंगे। मंगलवार को कोलकाता प्रेस क्लब में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 104वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर उन्होंने यह बात कही

बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हावड़ा निवासी असीम कुमार घोष ने जून 2025 में हरियाणा के राज्यपाल का पदभार संभाला है। दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर आए राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ में रहते हुए भी वह अपने बंगाल के प्रति भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने '60 के दशक में कोलकाता विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान चंडीगढ़ जाने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि तब और अब के चंडीगढ़ में जमीन-आसमान का अंतर है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि, खेल और आईटी के क्षेत्र में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। हालांकि राज्यपाल होने के नाते राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल का समाज एक कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन बंगालियों की विवेकशीलता उन्हें रास्ता जरूर दिखाएगी।

प्रवासी श्रमिकों पर हालिया घटनाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बंगाली के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन फर्जी दस्तावेज रखने वालों पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकार संगठनों को निजी कोष से 5 लाख रुपये का दान भी दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in