राज्यपाल और सीएम ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी

बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि
बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि और सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह दिन भलाई और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देगा। राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उम्मीद जताई कि यह अवसर एकता, प्यार और भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करेगा। राज्यपाल ने कहा, ‘‘आज का यह दिन हमारे समाज में एकता, प्यार और भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करे और सभी के लिए शांति, भलाई और खुशहाली लेकर आए। आइए हम सब मिलकर एक सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत के लिए काम करते रहें।’’

सीएम शुभेंदु अधिकारी
सीएम शुभेंदु अधिकारी

मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मिलाद-उन-नबी के मौके पर बधाई। यह दिन भलाई और भाईचारे के गुणों को बढ़ावा दे।’’ सीएम ने ओणम की भी बधाई दी.

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in