Pakistan Cricket Team के लिए खुशखबरी, आ रहे हैं यह दो बल्लेबाज

चोट के कारण काफी समय से थे क्रिकेट से दूर
Pakistan Cricket Team के लिए खुशखबरी, आ रहे हैं यह दो बल्लेबाज
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब और फखर जमां चोटों से उबरने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

चोट के कारण दोनों नहीं खेल पाए थे चैंपियंस ट्रॉफी

चोटिल होने के कारण ये दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने पुष्टि की कि इन दोनों बल्लेबाजों को बोर्ड के मेडिकल पैनल ने 11 अप्रैल से शुरू होने वाले पीएसएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने के लिए मंजूरी दे दी है। सईम ने जनवरी की शुरुआत से ही कोई मैच नहीं खेला है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके टखने में फ्रैक्चर हो गया था। फकर जमां चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। सूत्र ने कहा कि सईम इस्लामाबाद में पेशावर जाल्मी जबकि फखर लाहौर कलंदर्स की टीम से जुड़ गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News