‘ग्लोबल वार्मिंग' में भारत का योगदान 0.05 डिग्री से भी कम

लेकिन ब्राजील, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में ज्यादा!
globalwarming
‘ग्लोबल वार्मिंग’ : भारत का योगदान 0.05 डिग्री सेल्सियस से भी कम
Published on

नयी दिल्ली : ‘ग्लोबल वार्मिंग’ में 2024 तक भारत का योगदान 0.05 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा है। हालांकि यह अमेरिका, चीन, यूरोपीय संघ और रूस जैसे अधिक उत्सर्जन करने वाले देशों की तुलना में तो कम है लेकिन ब्राजील, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसी अन्य औद्योगिक और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में ज्यादा है।

अमेरिका का योगदान सर्वाधिक 0.27 डिग्री सेल्सियस!

'एनवायर्नमेंटल रिसर्च कम्युनिकेशंस' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट में जिन देशों का विश्लेषण किया गया है उनमें से अमेरिका को ‘ग्लोबल वार्मिंग’ (वैश्विक ताप में वृद्धि) में सर्वाधिक योगदान देने वाला देश पाया गया, जिसका योगदान लगभग 0.27 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद चीन का स्थान है, जिसका योगदान 0.19 डिग्री सेल्सियस था। इसमें यूरोपीय संघ का योगदान 0.17 डिग्री सेल्सियस था जबकि रूस का योगदान 0.07-0.08 डिग्री सेल्सियस था।

भारत के योगदान में सर्वाधिक बढ़ोतरी 1990 के बाद

ब्रिटेन के क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थी वी.के. पटेल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर के पी ए टक्सल ने कहा कि भारत का अधिकतर योगदान हाल के दशकों में हुआ है और सर्वाधिक बढ़ोतरी 1990 के बाद देखी गयी। उन्होंने कहा कि भले ही मौजूदा ‘ग्लोबल वार्मिंग’ में देश का कुल योगदान अभी भी अपेक्षाकृत कम है, लेकिन हाल ही में हुई तेजी से बढ़ोतरी ऊर्जा प्रणाली को कार्बन मुक्त करने की बढ़ती अहमियत को दिखाती है।

bio_fuel_carbon _emission
ऊर्जा क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन की ‘ग्लोबल वार्मिंग’ की अहम वजह

कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वजह

अध्ययन से यह भी पता चला कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ऊर्जा क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन की वजह से हो रही है। मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी गैसों के जरिये होने वाली गैर-कार्बन डाइऑक्साइड जनित ताप बढ़ोतरी (वार्मिंग) में खेती का मुख्य योगदान है। भारत के कुल योगदान में इन गैसों की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई से 20 प्रतिशत हिस्से के बराबर है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in