‘थोड़ा समय दीजिए, अभी तो 100 दिन हुए हैं'

क्लेम और ऑब्जेशन के लिए पोर्टल चालू, आरोप : तृणमूल के लोग गड़बड़ी फैला रहे हैं
‘थोड़ा समय दीजिए, अभी तो 100 दिन हुए हैं'
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मंत्री अग्निमित्रा पाल ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना 'अन्नपूर्णा योजना' को लेकर कई जगहों पर महिलाओं में नाराजगी के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के सदस्य खुद ही अंदर से गड़बड़ी फैला रहे हैं। अग्निमित्रा ने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को देंगी। मंत्री ने महिलाओं को धैर्य रखने की भी बात कही है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि पात्र महिलाएं अन्नपूर्णा योजना के लाभ से वंचित नहीं होंगी। कौन-कौन सी महिलाएं इसके लिए पात्र हैं यह भी सरकार की तरफ से बताया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर में प्रशासनिक भवन में बैठक के दौरान कुछ महिलाएं वहां बाहर पहुंच गई थीं। स्थिति को देखते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल अपनी बैठक के बीच बाहर आकर महिलाओं से बातचीत की। मंत्री ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं। अग्निमित्रा पाल ने महिलाओं से कहा, थोड़ा समय दीजिए। अभी तो सिर्फ 100 दिन हुए हैं। उन्होंने अन्नपूर्णा योजना का पैसा पाने के लिए महिलाओं से एसडीओ कार्यालय में अपना नाम, फोन नंबर और एनरोलमेंट नंबर जमा करने को कहा। वहीं अन्नपूर्णा के लिए क्लेम और ऑब्जेशन के लिए विभाग द्वारा पोर्टल चालू कर दिया गया है। नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त से चालू इस पोर्टल में आवेदन आने लगे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in