CM शुभेंदु को बांग्लादेश का तोहफा, भेजे 100 किलो आम

तारिक रहमान सरकार ने निभाई 'मैंगो डिप्लोमेसी' की परंपरा, सीमा तनाव के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत
CM शुभेंदु को बांग्लादेश का तोहफा, भेजे 100 किलो आम
Published on

कोलकाता: भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में मधुरता लाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए बांग्लादेश की सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के लिए 100 किलोग्राम आम भेजे हैं। यह खेप मंगलवार को बेनापोल सीमा पार कर भारत पहुंची और बुधवार को कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई गई।

इस पहल को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में सीमा पार अवैध प्रवासियों की वापसी को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव देखने को मिला था। ऐसे समय में बांग्लादेश की ओर से यह कदम दोनों पक्षों के बीच रिश्तों को सहज बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

भारत और बांग्लादेश के बीच आम और अन्य उपहारों का आदान-प्रदान लंबे समय से कूटनीतिक परंपरा का हिस्सा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना हर वर्ष भारत के प्रधानमंत्री के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को भी आम और हिलसा मछली भेजती थीं। भारत की ओर से भी समय-समय पर उपहार भेजे जाते रहे हैं।

शेख हसीना सरकार के बाद भी यह परंपरा जारी रही। अंतरिम सरकार के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश के आम भेजे गए थे। अब प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के लिए आम भेजकर दोनों पड़ोसी देशों के बीच सौहार्द और संवाद बनाए रखने का संदेश दिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in