‌केंद्र कर्मचारियों के लिए तोहफा, सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

1 जनवरी से होगा लागू
‌केंद्र कर्मचारियों के लिए तोहफा, सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता
Published on: 

नई दिल्‍ली - केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 55 फीसदी हो गया है, जबकि पहले यह 53 फीसदी था।

काफी समय से हो रही थी मांग

सरकार ने इससे पहले जुलाई 2024 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी, जब इसे 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी किया गया था। इस बढ़ोतरी से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग थी कि उनके महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि की जाए, हालांकि पहले से यह अनुमान था कि महंगाई भत्ता 2 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा और हुआ भी ऐसा ही।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बढ़ोतरी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की वृद्धि की गई है, और यह बदलाव उनकी सैलरी पर 1 जनवरी से असर डालना शुरू हो जाएगा।

क्या है महंगाई भत्ता ?

सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी के अलावा कई प्रकार के लाभ (बेनिफिट) भी मिलते हैं, जिनमें से एक महंगाई भत्ता है। यह भत्ता कर्मचारियों को महंगाई की बढ़ती दर को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है, ताकि महंगाई का उनका जीवन स्तर पर कोई बुरा असर न पड़े।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News