हावड़ा के उलूबेड़िया में 'घर वापसी': शांतप्रत मंडल ने परिवार संग पुनः अपनाया सनातन धर्म !

Ghar Wapsi in Uluberia: Shantaprat Mandal and Family Re-embrace Hinduism
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के आमता-2 ब्लॉक अंतर्गत कलबांश गांव में एक परिवार ने अपनी गलती का अहसास होने के बाद दोबारा हिंदू धर्म में वापसी की है। स्थानीय निवासी शांतप्रत मंडल और उनके परिजनों ने गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए सनातन धर्म को पुनः अपना लिया।

सोशल मीडिया के भ्रम में आकर बदला था धर्म

शांतप्रत मंडल ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और नकारात्मक पोस्ट्स से प्रभावित होकर रास्ता भटक गए थे। इसी भ्रम के चलते उन्होंने सनातन धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया था। हालांकि, उन्होंने इस दौरान अपना आधिकारिक नाम नहीं बदला था, लेकिन वे दूसरे धर्म की रीति-रिवाजों का पालन करने लगे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्णय से केवल उनका परिवार प्रभावित हुआ था और उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-यज्ञ के साथ हुई वापसी

समय रहते अपनी भूल का अहसास होने पर शांतप्रत ने परिजनों के साथ मिलकर अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया। गुरुवार को उनके आवास पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। पुरोहितों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ और शुद्धि पूजा संपन्न हुई। इस धार्मिक प्रक्रिया के साथ ही शांतप्रत और उनके पूरे परिवार ने आधिकारिक व सम्मानपूर्वक सनातन धर्म में पुन: प्रवेश कर लिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in