जनरल द्विवेदी की दो टूक, आतंकवाद पर पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी

उपेंद्र द्विवेदी बोले—आतंकवाद नहीं रुका तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
जनरल द्विवेदी की दो टूक, आतंकवाद पर पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी
Published on

भारत के सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। शनिवार को आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बना रहना चाहता है या नहीं। यह बयान भारत की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और सख्त रुख को दर्शाता है।

यह कार्यक्रम ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ संस्था द्वारा आयोजित एक सिविल-मिलिट्री संवाद था। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि भविष्य में अगर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी स्थिति बनती है, तो भारतीय सेना क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

सेना प्रमुख के इस बयान को भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत माना जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in