

कार्निवल में विभिन्न खेल स्टॉल विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहे। फुटबाल, बैडमिंटन, झूला और अन्य खेल गतिविधियों ने सभी को सक्रिय रखा। स्वादिष्ट व्यंजन और ताजगी भरे पेय पदार्थों से सजे फूड स्टॉल्स पर बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। इसके अतिरिक्त एक्सेसरीज, हैंडीक्राफ्ट और परिधान स्टॉल्स ने भी आगंतुकों को आकर्षित किया और खरीदारी का आनंद बढ़ाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिस्को जोन रहा, जहां विद्यार्थियों ने जोशीले संगीत पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। फैशन शो में विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम का रोमांच और भी बढ़ा दिया। अचानक प्रस्तुत किया गया फ्लैश मॉब दर्शकों के लिए रोमांचक क्षण साबित हुआ और जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया गया। ज्यूक बॉक्स की विशेष व्यवस्था ने विद्यार्थियों को अपनी पसंद के गीत सुनने और आनंद लेने का अवसर दिया, जिससे उत्सव और भी जीवंत बना
इस बार कार्निवल का एक भावनात्मक पहलू ‘शैशव’ अनाथालय के बच्चों की सहभागिता रहा। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में संवेदनशीलता और समावेशिता का संदेश दिया। बच्चों ने खेल, नृत्य और अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक जुड़ाव का भी प्रेरक उदाहरण बन गया।
उत्सव हर्षोल्लास, रंगारंग कार्यक्रम और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। सभी उपस्थित लोग कार्निवल से खुश और रोमांचित दिखे। यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव और स्मृतियों से भरा रहा, जिसने स्कूल समुदाय में खुशी और साझी भावना को और मजबूत किया।