प्रवासी भारतीयों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया

जाने क्या है पूरा मामला
प्रवासी भारतीयों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया
Published on: 

ब्रसेल्स : सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की ‘अटूट प्रतिबद्धता’ की पुष्टि करते हुए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया और इस बात पर जोर दिया कि नयी दिल्ली अपने ‘संकल्प और कार्रवाई’ में दृढ़ है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराने के लिए बेल्जियम पहुंचा।

बेल्जियम और लक्जमबर्ग में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत : संकल्प और कार्रवाई में एकजुट। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बेल्जियम में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।’

प्रसाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा ‘रणनीतिक बैठकों की एक श्रृंखला के माध्यम से सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने’ पर केंद्रित होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in