garuliya

भाजपा ने नोआपाड़ा थाने के सामने की प्रतिवाद सभा

सुकांत की गिरफ्तारी के प्रतिवाद में पिनकल मोड़ पर किया अवरोध
Published on

गारुलिया : नोआपाड़ा थाना अंतर्गत गारुलिया इच्छापुर लेनिनगर इलाके में गत दिनों दो गुटों के बीच संघर्ष की घटना, घटनास्थल पर जाने के दौरान भाजपा नेताओं को रोककर उनके साथ धक्का मुक्की करने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार की शाम भाजपा की ओर से प्रतिवाद सभा की गयी। नोआपाड़ा थाना के सामने की गयी इस सभा का नेतृत्व पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह, भाजपा बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी, भाजपा नेता कौस्तभ बागची, भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य संदीप बनर्जी, प्रियांगु पांडेय, कुंदन सिंह सहित कई नेताओं ने किया। उन्होंने मंच से पुलिस के खिलाफ नारे लगाये। साथ ही पुलिस को इसके लिए जवाब देने की भी मांग उठायी। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि गत दिनों उन्हें पुलिस ने बेवजह ही घटनास्थल पर जाने से रोका, यहां तक कि उनके साथ व भाजपा कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने हाई कोर्ट में इसके विरुद्ध मामला किया है जिसका जवाब उन अधिकारियों को देना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, भाजपा उसके विरुद्ध आवाज उठायेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करने वाली पुलिस उन्हें रोक नहीं पायेगी। इसके साथ ही भाजपा कर्मियों ने गारुलिया पिनकल मोड़ पर अवरोध-प्रदर्शन भी किया।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in