इस्लामपुर में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

इस्लामपुर में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

इस्लामपुर : इस्लामपुर में 5 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम रुखसाना है। गुप्त सूत्र से मिली सूचना के आधार पर इस्लामपुर पुलिस जिले की अपराध निरोधक शाखा ने नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में पुराना स्टेशन बस्ती राइस मिल से सटे इलाके में एक घर पर छापा मारा। इस दौरान घर में रखे एक बोरे से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गांजा बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in