गांगासागर मेला : आउट्राम घाट पर 3 एकड़ में लगेंगे शिविर

आउट्राम घाट से बंगोबासी तक लगाए जाएंगे कैंप
गांगासागर मेला : आउट्राम घाट पर 3 एकड़ में लगेंगे शिविर
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

काेलकाता : गंगासागर मेला को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। प्रशासन हर बात पर नजर रख रहा है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक योजना बनायी गई है। इस मामले में स्वच्छता को काफी प्राथमिकता दी जा रही है। आउट्राम घाट से बंगोबासी तक करीब तीन एकड़ जमीन पर भव्य शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। बस एक ही लक्ष्य है कि मेला को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

सारी आवश्यक सेवाएं होंगी उपलब्ध

पीएचई के असिस्टेंट इंजीनियर सुभाष शाह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शिविर क्षेत्र में पुलिस के आठ बूथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 25 ऑफिसियल शेड स्थापित किया जाना है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड के दो वाहन तैनात किए जाएंगे। सामान्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए तीन एनजीओ की टीम की मदद ली जाएगी। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी एक विशेष सुविधा केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।

स्नान की व्यापक व्यवस्था के साथ ही सफाई का इंतजाम भी

स्नानार्थियों की सुविधा के लिए चार स्नान घाट बनाए जाएंगे। वहीं पुरुषों के स्नान के लिए दस प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे। स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए कुल 840 यूरिनल लगाए जाएंगे। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही 280 सामान्य टॉयलेट, 32 आधिकारिक टॉयलेट, 10 मोबाइल टॉयलेट और 10 बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे।

विशेष वर्गों के लिए अलग सुविधाएं

दिव्यागों के लिए 30 अलग टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। वहीं साधु-संतों के ठहराव के लिए 50 से 60 साधु शेड बनाए जा रहे हैं ताकि उनके रहने और विश्राम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें और स्वच्छता बनाए रखें। इसके साथ ही प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। मकर संक्रांति के इस पावन पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in