

सबिता राय, कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने इस दिन कहा कि गंगासागर ब्रिज 4 सालों में तैयार हो जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार 1.5 हजार करोड़ खर्च कर रही है। केवल श्रद्धालुओं को ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को उनके व्यवसाय में भी लाभ होगा। ब्रिज के लिए टेंडर हो गया है। यह ब्रिज 5 कि.मी. लंबा और 4 लेन का होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला बस रूट, ट्रेन रूट से जुड़ा है मगर गंगासागर के लिए ऐसा नहीं है। इसलिए कहा जाता है कि सब तीरथ बार बार गंगासागर एक बार। उन्होंने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि बार बार कहने के बाद भी केंद्र से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद हमलोगों ने खुद ही इस ब्रिज को तैयार करने का फैसला लिया। इस ब्रिज को बनाने में 4 साल का समय लगेगा। सीएम ने गंगासागर में तैयार होbB रहे ब्रिज का नामकरण भी किया। उन्होंने मुड़ीगंगा ब्रिज को गंगासागर ब्रिज का नाम दिया।
ऐसी होंगी गंगासागर की व्यवस्था
सीएम ने गंगासागर मेले की तैयारी पर जोर दिया है। उन्हाेंने कहा कि हर तरह की व्यवस्था की जायेगी। 2250 सरकारी बसें, 250 बेसरकारी बस, 9 बार्ज, 32 भेसल, 100 लांच, 21 जेटी सभी की जीपीएस ट्रैकिंग रहेगी। 85 कि.मी. बेरिकेडिंग, 1150 सीसीटीवी कैमरा, 20 ड्रोन, 2.5 हजार सिविल डिफेंस तथा अन्य वॉलिंटियर्स, 12 अस्थायी फायर स्टेशन, 75 दमकल की व्यवस्था होगी। एक्सीडेंटल इंश्यूरेंस कवरेज 5 लाख रुपये का होगा। 5 अस्थायी रूप से अस्पताल होंगे जहां 130 बेड तथा आसपास के अस्पतालों में अतिरिक्त 385 बेड के इंतजाम होंगे। 1 एयर एंबुलेंस तथा 4 वाटर एबुंलेंस और 100 एंबुलेंस होंगे। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 12000 से अधिक पुलिस कर्मी की तैनाती होगी।