बिहार में गेम ऑन: नीतीश आउट, नया CM कौन?

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, नए नेता के चयन पर टिकी सबकी नजर
बिहार में गेम ऑन: नीतीश आउट, नया CM कौन?
Published on

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

नीतीश कुमार लोक भवन में करीब सात मिनट ही रुके। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने मंत्रिमंडल भंग करने का फैसला लिया, जो एक जरूरी संवैधानिक प्रक्रिया है।

इस्तीफे से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की। इस बीच नितिन नवीन सहित पार्टी के कई बड़े नेता सक्रिय नजर आए।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भाजपा आज दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक में नया नेता चुनेगी। इस अहम बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो पटना पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के भीतर नए चेहरे को मौका देने पर मंथन जारी है। ऐसे में बिहार की राजनीति में अगला अध्याय किसके नाम होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in