Swiggy Instamart को FSSAI का नोटिस, एक्सपायर्ड और सड़ा-गला खाना बेचने के आरोप

खराब, एक्सपायर्ड और दूषित खाद्य पदार्थों की शिकायतों पर FSSAI ने जारी किए 9 नोटिस, जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Swiggy Instamart को FSSAI का नोटिस, एक्सपायर्ड और सड़ा-गला खाना बेचने के आरोप
Published on

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy Instamart को खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर 9 नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की कई शिकायतों के बाद की गई है।

FSSAI के अनुसार, उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि Swiggy Instamart के जरिए एक्सपायर्ड, सड़े-गले, दूषित और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित खाद्य उत्पाद डिलीवर किए गए। शिकायतों के बावजूद कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब या सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि कंपनी को विस्तृत स्पष्टीकरण और अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FSSAI की जांच में सामने आए प्रमुख मामले

  • Healthify 100% Whey Protein (1 किलोग्राम) और Noice Homestyle Madras Mixture with Peanuts एक्सपायरी डेट के बाद डिलीवर किए गए।

  • Akshayakalpa Organic Egg एक्सपायर्ड, सड़े हुए, बदबूदार और दूषित पाए गए, जिससे वे खाने योग्य नहीं रहे।

  • Kakke Da Paratha खराब स्थिति और तेज दुर्गंध के साथ डिलीवर किया गया।

  • एक शिशु खाद्य उत्पाद दूषित और खराब स्टोरेज की स्थिति में मिला। शिकायत के अनुसार, खराब उत्पाद लौटाने के बाद भी वही उत्पाद दोबारा भेज दिया गया।

  • कई विक्रेताओं के FSSAI लाइसेंस नंबर गलत, अमान्य या अस्तित्वहीन पाए गए। साथ ही कुछ फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के नाम उनके आधिकारिक FSSAI रजिस्ट्रेशन से मेल नहीं खाते थे।

FSSAI ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in