राइटर्स बिल्डिंग से दुर्गा पूजा तक, विरासत के संरक्षण में अदाणी समूह की एंट्री

राइटर्स बिल्डिंग से दुर्गा पूजा तक, विरासत के संरक्षण में अदाणी समूह की एंट्री
Published on: 

सबिता सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अदाणी समूह हेल्थ सेक्टर के साथ ही बंगाल में अन्य कई सेक्टर के लिए बड़ी योजना तैयार किया है। बंगाल के विरासत राइटर्स बिल्डिंग के पुनरुद्धार से लेकर ऐतिहासिक कुम्हारटोली घाट के पुनरोद्धार और कोलकाता की दुर्गा पूजा को दुनिया के सामने पेश करने से जुड़ी पहल के लिए समूह ने समर्थन की घोषणा की। एक तरफ जहां सेवा की भावना से न्यू टाउन में अदाणी आरोग्य मंदिर तैयार किया जा रहा है जहां गरीबों के लिए 50 % बेड होंगे। यह इंटिग्रेटेड एकेडमिक मेडिकल सेंटर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं चिकित्सा, रिसर्च एक ही छत के नीचे होगा।

गौतम अदाणी ने शुभेंदु अधिकारी की सराहना की

न्यूटाउन में अदाणी आरोग्य मंदिर के भूमि पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाल आज ऐसे ही एक दौर से गुजर रहा है और इस दौर के केंद्र में एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें इन संभावनाओं को प्रगति में बदलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है शुभेंदु अधिकारी जी! मुख्यमंत्री जी। आपकी कहानी एक सच्चे भूमिपुत्र की कहानी है। आपसे इस राज्य की जनता को रोजगार, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अवसरों को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आपके नेतृत्व में मुझे पूरा विश्वास है कि बंगाल मौजूद संभावनाओं को नई दिशा देगा और अदाणी समूह उन संभावनाओं को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वही धरती है जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे विचारों, संस्थानों और महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिन्होंने भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जगदीश चंद्र बोस की धरती है—एक ऐसी भूमि, जिसके विचारों, साहस, विज्ञान और संस्कृति ने हमारे राष्ट्र की नियति को आकार देने में योगदान दिया है। बंगाल का इतिहास विराट है। इसकी प्रतिभा विराट है और आज भारत एक बार फिर उम्मीद के साथ पूर्व की ओर देख रहा है, इस आशा के साथ कि बंगाल अपनी शक्ति को फिर से जागृत करेगा और अपने इतिहास का एक नया अध्याय लिखेगा। हम बंगाल के लोगों के साथ मिलकर उस नए अध्याय के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं। आज हमारी यह प्रतिबद्धता अदाणी आरोग्य मंदिर से शुरू हो रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in