‘टू इंडिया’ से वर्ल्ड टूर तक : अभिषेक ने कॉमेडियन वीर दास को दी शुभकामनाएं

कहा, लोकतंत्र का भी है अपना हास्यबोध
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास को उनके आने वाले वर्ल्ड टूर के लिए शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला बोला। वीर दास ने अपने टूर के प्रमोशनल पोस्ट में लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान दिए गए बनर्जी के भाषण के अंश साझा किए थे।

इसके जवाब में अभिषेक ने ट्वीट किया, “दो भारत की खूबसूरती देखिए—एक में ‘टू इंडिया’ की बात करने पर कॉमेडियन से सवाल होते हैं, दूसरे में वही बहस वर्ल्ड टूर की परफेक्ट पीआर बन जाती है। लोकतंत्र का भी अपना हास्यबोध है। आपके सभी शो हाउसफुल हों और टूर शानदार रहे।”

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अभिषेक ने भाजपा-नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असमानता को संस्थागत बना रही है और संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है। वीर दास के चर्चित 'टू इंडिया' संदर्भ का उल्लेख करते हुए अभिषेक ने कहा कि देश एक विभाजित वास्तविकता का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, “मैं उस भारत से आता हूं जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की बात करता है और उसी भारत में बांग्ला बोलने पर बांग्लादेशी कहा जाता है, मछली खाने पर मुगल और ‘जय बांग्ला’ कहने पर घुसपैठिया।” बनर्जी ने बजट को आम जनता के लिए “ट्रिपल टैक्स ट्रैप”—आयकर, जीएसटी और महंगाई—बताते हुए कहा कि जन्म से अंतिम संस्कार तक हर चरण पर कर का बोझ है, जबकि राहत शर्तों में उलझी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in