अडानी से लेकर L&T और HPL प्रोजेक्ट तक, बंगाल में बड़े ऐलान

अडानी से लेकर L&T और HPL प्रोजेक्ट तक, बंगाल में बड़े ऐलान
Published on

कोलकाता : अडानी ग्रुप जल्द ही न्यू टाउन में 2,000 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर काम शुरू करने वाला है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ग्रुप ने राज्य सरकार को इस प्रोजेक्ट को तेज़ी से पूरा करने का लिखित वादा किया है। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाली इस सुविधा में 1,000 बेड जरूरतमंद मरीजों के मुफ़्त इलाज के लिए रिज़र्व रहेंगे, जबकि बाकी 1,000 बेड कमर्शियल तौर पर चलेंगे। सीएम ने दो आने वाले प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की। उन्होंने कहा सिलिकॉन वैली में L&T ग्रुप के प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा। वहीं 14 अक्टूबर को हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के 6,000 करोड़ रुपये के नए प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in