अमेरिका संग व्यापारिक अनुबंध खत्म करेगा यूरोपीय संघ !

अध्यक्ष देश ने साइप्रस ने बुलाई आपात बैठक, सदस्य देशों को एकजुट करने में जुटे इमैनुअल मैक्रों
France is working to unite European countries against the United States.
ग्रीनलैंड में अमेरिकी दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग।EVGENIY MALOLETKA
Published on

नुउक/ब्रसेल्स : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने और इसका विरोध कर रहे यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद बवाल मचा हुआ है। कई यूरोपीय देशों ने इसके खिलाफ एकजुटता दिखाई है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों इसको लेकर सदस्य देशों को एकजुट करने में लगे हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक अनुबंध की मंजूरी रोकने की तैयारी में हैं। इसको लेकर यूरोपीय संघ के अध्यक्ष देश साइप्रस ने ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संघ के मुख्यालय में, यूरोपीय संघ के राजदूतों की आपात बैठक बुलाई है। इसी दौरान अमेरिका ने यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे। इससे ग्रीनलैंड के लोगों में ट्रम्प को लेकर गुस्सा और बढ़ गया। दूसरी ओर यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट की मंजूरी रोकने की तैयारी में हैं। यूरोपियन पीपुल्स पार्टी (EPP) के अध्यक्ष मैनफ्रेड वेबर ने शनिवार को सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि ट्रम्प की ग्रीनलैंड धमकियों के कारण अमेरिका से समझौते को मंजूरी देना संभव नहीं है।

ग्रीनलैंड में हजारों लोग सड़क पर उतरे

इधर, ग्रीनलैंड में ट्रंप का बडे पैमाने पर विरोध हो रहा है। शनिवार को हजारों की संख्या में लोगों ने राजधानी नुउक के डाउनटाउन से रैली निकाली और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय झंडे लहराए और विरोधी पोस्टर थामे रहे। पुलिस के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसमें नुउक की लगभग एक-चौथाई आबादी शामिल हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है' के साथ ट्रंप और अमेरिका विरोधी नारे लिखे बैनर थे।

यूरोपीय संघ के राजदूतों की आपात बैठक : इस बीच ट्रंप के फैसले को लेकर यूरोपीय संघ के अध्यक्ष देश साइप्रस ने ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संघ के मुख्यालय में, यूरोपीय संघ के राजदूतों की आपात बैठक बुलाई है। कुछ सांसदों ने बताया है कि स्थिति ऐसी है कि यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते का काम भी रुक सकता है। वहीं इस मामले में ब्रिटेन ने कहा है कि इस मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है। इटली ने भी टैरिफ धमकी को गलत बताया है।

ट्रम्प ने 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाया : राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगा दिया है। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे। ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड टैरिफ के दायरे में आएंगे। इन पर 1 फरवरी से टैरिफ लागू होगा। उन्होंने कहा है कि अगर ग्रीनलैंड का अमेरिका के साथ समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in