पूर्व विधायक के घर के सामने जूते-झाड़ू के साथ प्रदर्शन

Former TMC MLA's Home Raided: Government Relief Material Recovered in Howrah
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : आमता के ताजपुर में पूर्व तृणमूल विधायक सुकांत पाल का घर विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने जूते और झाड़ू लेकर विधायक के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी राहत सामग्री, जो आम जरूरतमंदों तक पहुंचनी चाहिए थी, उसे विधायक के घर में गुप्त रूप से जमा करके रखा गया था। आक्रोशित भीड़ के हंगामे की सूचना मिलते ही आमता थाना पुलिस, केंद्रीय बल और ब्लॉक प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

सरकारी राहत सामग्री बरामद होने पर लोगों ने जताया आक्रोश

प्रशासन द्वारा घर की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में सरकारी तिरपाल और कपड़े बरामद हुए। इन सामग्रियों को तुरंत प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब पूरा क्षेत्र सरकारी सहायता के लिए संघर्ष कर रहा था, तब यह राहत सामग्री एक घर के अंदर बंद थी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस घटना को एक बड़ा घोटाला करार दिया है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा था। प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राहत सामग्री का यह वितरण आखिर क्यों और किसके आदेश पर रोका गया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in