

सन्मार्ग संवाददाता
नागराकाटा : लुकसान ग्राम पंचायत के प्रथम भूतपूर्व प्रधान श्यामेंदु मरांडी का निधन हो गया। उनका निधन 66 वर्ष की उम्र में हुआ। श्यामेंदु मरांडी चेंगमारी चाय बागान के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1998 सीपीआईएम के शासन काल में पांच साल तक ग्राम पंचायत प्रधान का कार्यभार संभाला था। 1998 में सुलकापाड़ा ग्राम पंचायत से लुकसान ग्राम पंचायत अलग होने के बाद श्यामेंदु मरांडी चेंगमारी चाय बागान से पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उसे समय की तत्कालीन सीपीआईएम पार्टी ने उन्हें प्रधान के रूप में चयन किया था। उनके निधन में लुकसान ग्राम पंचायत प्रधान सोनाली विश्वास ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा का शांति की कामना की। वह अच्छे व्यक्ति होने के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक भी थे। परिवार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्यामेंदु मरांडी ने चाय बागान चेंगमारी प्राथमिक विद्यालय में अस्थाई शिक्षक के रूप में काम किया। वहीं से उन्होंने अवकाश भी प्राप्त किया। उनके घर में उनकी पत्नी के अलवा दो बेटे, बहू, पोता, पोती हैं। उनके निधन से चेंगमारी चाय बागान में शोक की लहर है।