गाजीपुर से हावड़ा के पूर्व पार्षद शैलेश राय गिरफ्तार

हावड़ा सिटी पुलिस के डीडी विभाग ने की कार्रवाई
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के पूर्व पार्षद और पूर्व मंत्री के करीबी माने जाने वाले शैलेश राय को हावड़ा सिटी पुलिस के डीडी विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शैलेश राय के खिलाफ हावड़ा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि हावड़ा सिटी पुलिस के डीडी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शैलेश राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई मामलों में की जा रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस उसे हावड़ा लेकर आई। हावड़ा पहुंचने के बाद पुलिस शैलेश राय से उसके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन मामलों में उसकी कथित भूमिका क्या रही है और क्या उसके संबंध किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह से रहे हैं। पुलिस उसके पुराने संपर्कों और विभिन्न मामलों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in