पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ने तृणमूल में वापसी की

टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है...
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ने तृणमूल में वापसी की
Published on

कोलकाता : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, पूर्व भारतीय फुटबॉलर से नेता बने पूर्व विधायक दीपेंदु विश्वास रविवार को तृणमूल कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनका संक्षिप्त जुड़ाव "भावनात्मक कारणों" से प्रेरित था। बसीरहाट दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और 1990 और 2000 के दशक में शहर के शीर्ष क्लब के लिए खेल चुके जानेमाने फुटबॉलर विश्वास ने पार्टी के स्थानीय नेतृत्व की मौजूदगी में पार्टी के बसीरहाट जिला कार्यालय में औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में वापसी की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बार टिकट दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि "इस समय मैं पार्टी के लिए काम करूंगा। टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा।’’

मैंने कभी वास्तव में भाजपा के लिए काम नहीं किया...

उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट नहीं मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। विश्वास की वापसी को लेकर अटकलें तेज हैं कि क्या इसका संबंध 2026 के विधानसभा चुनाव में उनकी संभावित उम्मीदवारी से है। उन्होंने इन दावों को हालांकि खारिज कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने कभी वास्तव में भाजपा के लिए काम नहीं किया। मैंने भावनाओं को ठेस पहुंचने के कारण भाजपा में शामिल हुआ था, लेकिन वह जुड़ाव बहुत कम समय का रहा। क्या मुझे कभी किसी भाजपा कार्यक्रम में देखा गया है?’’

टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है

तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बहुत पहले ही भाजपा से दूरी बना ली थी और पिछले डेढ़ साल में उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बार टिकट दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि "इस समय मैं पार्टी के लिए काम करूंगा। टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा।’’

दीपेंदु विश्वास के साथ-साथ कांग्रेस, मार्क्सवाद कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए, जिनमें बसीरहाट के एक ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हैं। विश्वास ने 2014 के उपचुनाव में बसीरहाट दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन मामूली अंतर से हार गए थे। बाद में उन्होंने 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में यह सीट जीती।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in