वन अधिकारियों ने अवैध पडुक की लकड़ी जब्त की

वन अधिकारियों ने अवैध पडुक की लकड़ी जब्त की
Munmun
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : मोबाइल स्क्वाड रेंज के वन अधिकारियों ने गराचरमा रेंज के साथ समन्वय में एक सफल नियमित गश्ती अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप मेसर्स राजू फर्नीचर मार्ट, डॉलीगंज से अवैध रूप से रखे गये पडुक की लकड़ी को जब्त कर लिया गया। इस अभियान का नेतृत्व आबिदा बीबी, वन रक्षक, मोबाइल स्क्वाड रेंज ने टीम के सदस्यों जॉन क्रिसोस्टॉम, वन रक्षक, मोबाइल स्क्वाड रेंज, जगदीप लाल, वन रक्षक, गराचरमा रेंज, गणेश साहू, मजदूर, पॉल मार्क, मजदूर, विशाल मिंज, मजदूर और दक्षिण अंडमान वन प्रभाग के गराचरमा रेंज के अन्य मजदूरों के सक्रिय समन्वय में किया। टीम ने अपने काम के दौरान फर्नीचर इकाई में अवैध रूप से रखी गयी हाथ से काटी गई लकड़ी का पता लगाया और हाथ से काटी गई लकड़ी के संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की, जिसे फर्नीचर इकाई के कर्मचारी प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने इकाई की गहन तलाशी ली और इकाई से अवैध रूप से रखी गयी सभी लकड़ी को बरामद किया। ऑपरेशन के परिणामस्वरूप अवैध गतिविधि में शामिल 44 सीबीएम हाथ से काटी गई पडुक की लकड़ी जब्त की गई। ऑपरेशन में शामिल अभियुक्त को भारतीय वन अधिनियम, 1927 के एएनआई वन उपज पारगमन नियम 1966 के उल्लंघन के लिए संबंधित धाराओं के तहत मौके पर गिरफ्तार किया गया और बाद में रेंज अधिकारी, गराचरमा रेंज से जमानत बांड पर रिहा कर दिया गया। अवैध रूप से रखी गयी लकड़ी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in