अमेरिका दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिसरी

8 से 10 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी में भारत-अमेरिका संबंध, व्यापार, रक्षा और तकनीक पर होगी अहम चर्चा
अमेरिका दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिसरी
Published on

नई दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार से अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन डीसी जाएंगे। इस दौरान वह भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 8 से 10 अप्रैल तक होने वाली यह यात्रा दोनों देशों के बीच प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर देगी। मिसरी अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी बातचीत होगी, जो भारत और अमेरिका दोनों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा फरवरी में विदेश मंत्री की वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रहा है और दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय वार्ता की परंपरा का हिस्सा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in