लगातार दूसरी बार कई मंत्री कैबिनेट बैठक से 'बाहर'

SIR को लेकर अहम संदेश दे सकती हैं सीएम
आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान
CM Mamata Banerjee
Published on: 

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 24 नवंबर, सोमवार को बुलायी गयी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट बैठक को लेकर राज्य प्रशासन में उत्साह और चर्चा चरम पर है। हालांकि नवान्न सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि SIR के काम में व्यस्तता और दूरदराज़ क्षेत्रों में मंत्रियों की तैनाती को देखते हुए अधिकांश मंत्रियों को लगातार दूसरी बार बैठक में शामिल होने से रोका गया है।

मंत्रियों कों इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है और साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने की भी हिदायत दी गयी हैं। इससे पहले 4 नवंबर की कैबिनेट बैठक में भी ऐसा ही निर्णय लिया गया था। सूत्रों का कहना है कि कई मंत्रियों की अनुपस्थिति के बावजूद सरकार नियम अनुसार आवश्यक कोरम सुनिश्चित कर बैठक आयोजित करेगी।

अधिकारियों के अनुसार, SIR से जुड़े कार्यों की प्रगति, ज़िलों की स्थिति और आगे की रणनीति पर इस बैठक में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। लगातार दूसरी बार सीमित उपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज है। अब यह देखना बाकी है कि मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप किस रूप में सामने आता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News