वज्रपात से हिली उड़ान, Akasa का विमान चेन्नई में सुरक्षित लैंड!

फुकेट-बेंगलुरु फ्लाइट मौसम की मार से डायवर्ट, पायलटों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
वज्रपात से हिली उड़ान, Akasa का विमान चेन्नई में सुरक्षित लैंड!
Published on: 

अकासा एयर की फुकेट से बेंगलुरु आ रही एक उड़ान खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतारा गया।

एयरलाइन के अनुसार, 18 मार्च को संचालित फ्लाइट QP 624, जो बोइंग 737 मैक्स विमान द्वारा उड़ान भर रही थी, मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट की गई।

घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया कि पायलटों और क्रू ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति को संभाला।

अकासा एयर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के तहत विमान को वैकल्पिक हवाई अड्डे पर उतारने का निर्णय लिया गया।

इस घटना के बाद विमानन सुरक्षा और खराब मौसम में उड़ानों की चुनौतियों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in