सारणः सोते समय मकान की छत ढही, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

मरनेवालों में परिवार के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं
मंदिरबाजार के इसी स्थान पर दीवार गिरने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई
सांकेतिक फोटो
Published on: 

सारणः बिहार के सारण जिले में एक मकान की छत ढह जाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर छा गयी है।

पुलिस ने पहुंच कर उद्धार कार्य चलाया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर घटी। घटना के वक्त ये सभी लोग अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव स्थित अपने घर में सो रहे थे। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया, ‘छत ढह जाने की घटना में तीन बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबे से शवों को निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’

घर काफी जर्जर अवस्था में था

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घर 30 साल से भी अधिक पुराना था और उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने के लिए घटना से जुड़े सभी दस्तावेज संबंधित जिला प्रशासन को भेज दिए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in