आयुष्मान भारत का हावड़ा में पहला लाभ

उलुबेड़िया के निजी अस्पताल में वृद्धा का नि:शुल्क इलाज जारी
First Ayushman Bharat Free Treatment In Howrah Uluberia Private Hospital
नवद्वीप की रहने वाली 60 वर्षीय लीला देवनाथ को नया जीवन मिलाREP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होते ही आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। हावड़ा जिले के उलुबेड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड के तहत पहला मुफ्त इलाज किया गया, जिससे नदिया जिले के नवद्वीप की रहने वाली 60 वर्षीय लीला देवनाथ को नया जीवन मिला है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को मिली बड़ी राहत

लीला देवनाथ लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं और हाल ही में उनके पैर में गंभीर संक्रमण (घाव) हो गया था। उनके बेटे एक कारखाने में मामूली वेतन पर काम करते हैं, जिसके चलते परिवार महंगे इलाज और दवाइयों का खर्च उठाने में असमर्थ था। संकट की इस घड़ी में आयुष्मान भारत कार्ड उनके लिए जीवनदायिनी साबित हुआ।

हावड़ा जिले का पहला मामला

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सरकारी नियमों के तहत मरीज का पूरा इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क किया जा रहा है। आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से हावड़ा जिले के किसी निजी अस्पताल में हुआ यह पहला इलाज है। नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलने से पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है और राज्य में इस योजना की शुरुआत के लिए आभार जताया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in