फिरहाद का शुभेंदु पर पलटवार, कहा : आप हाथी या बाघ नहीं...

शुभेंदु ने प्रचार में कहा था, देखते हैं कौन रोकता है?
फिरहाद हकीम
फिरहाद हकीम
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राजनीतिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवार चुनाव प्रचार के मैदान में उतर गये हैं। चुनावी मैदान में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं भवानीपुर विधानसभा सीट बेहद चर्चा में है। मंत्री फिरहाद हकीम ने भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। यह विवाद भवानीपुर में चुनाव प्रचार को लेकर सामने आया है।

 शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी

दरअसल, भवानीपुर में प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि वह घर-घर जाकर वोट मांगेंगे और ममता बनर्जी के घर के निकटतम घर में जाकर भी लोगों से वोट की अपील करेंगे। अगर बाधा आती है तो थाना तक जायेंगे। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा, “देखते हैं मुझे कौन रोकता है।”

मीडिया के प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पागल क्या न बोले…आप इतने महत्वपूर्ण नहीं हैं कि कोई आपको प्रचार करने से रोकेगा। आप बाघ नहीं, हाथी नहीं है, कोई नहीं है। बंगाल में लोकतंत्र है।” सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में गणतंत्र लेकर आयी हैं। फिरहाद हकीम ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में सभी को लोकतांत्रिक तरीके से प्रचार करने की स्वतंत्रता है। इसके साथ ही उन्होंने एक राजनीतिक नारा भी दिया, जिसमें उन्होंने भवानीपुर में विकास और स्थानीय समर्थन पर जोर दिया। उनके इस बयान को सत्तारूढ़ दल का आत्मविश्वास दिखाने के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि भवानीपुर सीट पश्चिम बंगाल की राजनीति में काफी अहम मानी जाती है और यहां की हर गतिविधि पर सभी दलों की नजर है। इस बयानबाजी से साफ है कि चुनावी माहौल में सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के तीखे बयान आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in