दमकल विभाग की नोटिस को दी चुनौती, सुनवाई शुक्रवार को

दिया है कार्यालय खाली करने का आदेश
दमकल विभाग की नोटिस को दी चुनौती, सुनवाई शुक्रवार को
Published on

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दमकल विभाग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के कैमक स्ट्रीट में स्थित पार्टी कार्यालय को खाली करने का आदेश दिया है। इसे चुनौती देते हुए सोमवार को हाईकोर्ट में मेंशन किया गया। जस्टिस कृष्णा राव ने मामला दायर करने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही कहा कि शुक्रवार को इसकी सुनवाई की जाएगी।

दमकल विभाग की तरफ से यह नोटिस इस इस बिल्डिंग के मालिक को दी गई है। बिल्डिंग के मालिक ने तृणमूल कांग्रेस को छठी और सातवीं मंजिल खाली करने का आदेश दिया है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पैरवी करते हुए एडवोकेट ने कहा कि उन्हें इस नोटिस की जानकारी मीडिया से मिली है। मकान मालिक की तरफ से दी गई नोटिस पर सिविल कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। जस्टिस राव ने कहां कि शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in