दिवाली से पहले फुल प्रूफ तैयारी में दमकल विभाग

सुरक्षित दिवाली के लिए दमकल विभाग की स्पेशल मीटिंग जल्द
दिवाली से पहले फुल प्रूफ तैयारी में दमकल विभाग
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दिवाली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। रोशनी का त्योहार दिवाली को लेकर दमकल विभाग अलर्ट मोड में है। अमूमन दिवाली की रात आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दमकल विभाग ने हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर रहा है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आला अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी जोनल फायर स्टेशनों के प्रभारी, कंट्रोल रूम अधिकारी और विशेष दलों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा के इंतजाम, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और अतिसंवेदनशील इलाकों में दमकल वाहनों की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

आग लगने की संभावना बढ़ जाती है

दिवाली के दिन पटाखों और दीयों के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार लापरवाही से पटाखे भी फोड़े जाते हैं जिससे आग लग जाती है। दमकल विभाग का पूरा प्रयास है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें तैयार रहें।

विशेष तैयारी में शामिल हैं :

अतिरिक्त दमकल गाड़ियों की संवेदनशील इलाकों में तैनाती

24x7 कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News