हावड़ा में जमा पानी निकालने के लिए मैदान में उतरा दमकल विभाग

Fire Brigade Deployed to Drain Stagnant Water in Waterlogged Howrah
हावड़ा में जलजमाव को लेकर कार्रवाई करते दमकल कर्मी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बारिश भले ही थम चुकी है, लेकिन हावड़ा शहर के निचले इलाकों में जमा जलभराव की स्थिति से लोगों को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। निवासियों को घुटनों और पंजों तक भरे गंदे पानी से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हावड़ा नगर निगम के पंप लगातार काम कर रहे थे, फिर भी जलस्तर कम न होने पर आखिरकार दमकल की सक्शन मशीन का सहारा लेना पड़ा।

सक्शन मशीन से निकाला गया नालियों का गंदा पानी

वार्ड संख्या 50 के अंतर्गत आने वाले बाल्टीकुरी क्षेत्र के धाड़ापाड़ा में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। नालियों का गंदा पानी साधारण पंपों से साफ नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद बुधवार और गुरुवार को दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सक्शन मशीन के जरिए गंदे पानी को खींचकर दमकल के टैंकों में भरा और दूर खुले स्थानों पर ले जाकर खाली किया। दमकल कर्मी दिनभर इस राहत कार्य में मुस्तैदी से जुटे रहे।

विधायक का सरकार पर हमला और दमकल की तत्परता

क्षेत्रीय स्थिति का जायजा लेने शिवपुर के विधायक रुद्रनील घोष खुद प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती व्यवस्था द्वारा जल निकासी प्रणाली के उन्नयन पर ध्यान न देने के कारण ही हल्की बारिश में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। दूसरी ओर, दमकल कर्मियों ने कहा कि आग बुझाने के अलावा ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में भी दमकल विभाग हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in