अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

आग की वजह से ट्रेन हुई लेट
अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
Published on: 

पटना - मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन में अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। यह आग ट्रेन के आ​खिरी कोच में लगी थी। इसमें अच्छी बात यह रही की उस कोच में कोई व्य​क्ति नहीं था। रेलवे के तरफ से यह जानकारी आई है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कुछ समय बाद ट्रेन के आ​खिरी कोच को अलग कर दिया गया और उसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग लगने का कारण क्या था। यह घटना 31 मार्च सोमवार शाम चार बजे के लगभग हुई।

आग लगने की वजह से ट्रेन काफी लेट हो गई

ट्रेन में आग लगने की वजह से ट्रेन काफी लेट हो गई और एक घंटा चालीस मिनट की देरी से इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद यह ट्रेन दो घंटे से ज्यादा की देरी के साथ कमलापति जंक्शन पहुंची।

गुजरात और बिहार के लोगों के लिए ट्रेन काफी अहम है

आपको बता दें कि यह ट्रेन गुजरात और बिहार के लोगों के लिए बेहद अहम है। यह ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से चलती है और बिहार के बरौनी तक जाती है। इन दोनों के बीच यह ट्रेन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, प्रयागराज से होते हुए बिहार के बक्सर से भी गुजरती है। रोजगार की तलाश में बिहार से गुजरात आने वाले श्रमिकों के लिए यह ट्रेन काफी अहम है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News