

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। मामला 9 मार्च 2026 को धर्मतला स्थित मेट्रो चैनल के सामने आयोजित धरना मंच पर दिए गए कथित भाषण से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला Hare Street PS Case No. 106, दिनांक 7 जून 2026 के तहत दर्ज किया गया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 लगाई गई हैं।
यह FIR एक Zero FIR के आधार पर दर्ज की गई, जो पहले नेताजी नगर थाने में 5 जून को दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता तुषार कांति दास ने आरोप लगाया है कि धर्मतला में दिए गए भाषण में ऐसी बातें कही गईं, जिससे सार्वजनिक शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।
मामले की जांच पुलिस कर रही है। अभी तक इस मामले पर ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।