16 मौतों के बाद FIR, फिरहाद हाकिम पर घिरी सरकार, कुणाल ने दिया अल्टीमेटम

कुणाल घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘अगर दोषी हैं तो आज शाम 5 बजे तक गिरफ्तार करें’
16 मौतों के बाद FIR, फिरहाद हाकिम पर घिरी सरकार, कुणाल ने दिया अल्टीमेटम
Published on

कोलकाता: तारातला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे किसकी लापरवाही थी।

इस बीच मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। हादसे को लेकर कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि तारातला स्थित इमारत के निर्माण प्लान की मंजूरी में उनके हस्ताक्षर थे।

फिरहाद हाकिम के खिलाफ FIR दर्ज

तारातला थाना में फिरहाद हाकिम समेत पार्षद अनवर खान और पार्षद शम्स इकबाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भारतीय जनता मजदूर सेल की ओर से दर्ज कराई गई है।

कुणाल घोष ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती

मामले को लेकर कुणाल घोष ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर फिरहाद हाकिम दोषी हैं तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

कुणाल घोष ने कहा, “अगर मुख्यमंत्री ने दस्तावेज दिखाकर कहा है कि फिरहाद हाकिम के हस्ताक्षर हैं, तो फिर उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा? अगर तारातला मामले में उनकी गलती है तो आज शाम 5 बजे तक गिरफ्तारी होनी चाहिए।”

‘कार्रवाई नहीं हुई तो मंशा पर उठेंगे सवाल’

कुणाल घोष ने यह भी कहा कि अगर फिरहाद हाकिम को पार्षदों को एकजुट करने या किसी राजनीतिक भूमिका के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे सरकार की कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर फिरहाद हाकिम गिरफ्तार होते हैं तो यह माना जाएगा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा, वह गंभीरता से कहा था।

जांच में जुटी एजेंसियां

फिलहाल हादसे की जांच जारी है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इमारत निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in