अभिषेक बनर्जी पर FIR, भड़काऊ भाषण का आरोप!

चुनावी रैलियों में बयानबाजी पर केस दर्ज, अभिषेक बनर्जी पर दंगे भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप
अभिषेक बनर्जी पर FIR, भड़काऊ भाषण का आरोप!
Published on

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिए, जिससे समाज में तनाव और अशांति फैल सकती थी।

यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने 5 मई को दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक, बनर्जी ने 27 अप्रैल से 3 मई के बीच कई चुनावी सभाओं में ऐसे बयान दिए जो अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने वाले थे। शिकायत में यह भी कहा गया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें दंगा भड़काने, नफरत फैलाने, धमकी देने और अफवाह फैलाने जैसे आरोप शामिल हैं।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने Calcutta High Court में पोस्ट-पोल हिंसा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम के बाद राज्य में 10 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ और करीब 2000 हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए और हिंसा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in