निर्मला सीतारमण के बजट भाषण खत्म करते ही शेयर बाजार में हाहाकार, बाद में हुआ सुधार

बजट 2026-27: भारत में डेटा केंद्रों का उपयोग करके वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक कर छूट देने का प्रस्ताव।
निर्मला सीतारमण के बजट भाषण खत्म करते ही शेयर बाजार में हाहाकार, बाद में हुआ सुधार
-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपने बजट दल के साथ तस्वीर खिंचवाई। ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ (थैले) में टैबलेट पकड़ा था। उनके साथ वित्त राज्यमंत्री और उनके मंत्रालय के सभी छह सचिव भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘ केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और उनके दल को शुभकामनाएं दीं।’’ केंद्रीय बजट पेश करने के लिए संसद रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को ‘‘दही-चीनी’’ खिलाया। इस मुलाकात के बाद वह मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुईं जिसमें 2026-27 के बजट को औपचारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी। सीतारमण ने 2019 में स्थापित की गई अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, बजट भाषण को ‘लाल पाउच’ में ले जाना जारी रखा। ‘ब्रीफकेस’ की परंपरा को छोड़ने के बाद इसकी शुरुआत की गई थी। वित्त मंत्री अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। इसमें विकास की गति को बनाए रखने, राजकोषीय मजबूती को बरकरार रखने और अमेरिकी शुल्क सहित वैश्विक व्यापारिक टकरावों से अर्थव्यवस्था को बचाने वाले सुधारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से गुजरा और 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया। केंद्रीय बजट 2026-27 आज संसद में पेश किया जाएगा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं इन्फोसिस, टाटा स्टील, इटर्नल और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजार रविवार को अवकाश के कारण बंद रहेंगे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

केंद्रीय बजट को सरकारी मंजूरी देने के लिए अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है। संसद भवन में ही यह बैठक हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री के कैबिनेट के सारे मंत्री शामिल हैं। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगभग 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पढ़ना शुरू किया। नौंवी बार लगातार रिकॉर्ड बजट पेश कर रही हैं केंद्रीय वित्त मंत्री।

हमने आर्थिक सुधारों के साथ राजकोषीय सूझबूझ को बनाये रखा है, हमारी नीतियों के कारण वृद्धि मजबूत हुई है और गरीबी में कमी आई है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में पेश किया जा रहा है और इसके साथ हमने तीन प्रमुख कर्तव्य तय किये हैं... अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना, लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास करना। हमारी सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाए सुधारों पर ध्यान दिया: सीतारमण।

देश ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में कदम उठाना जारी रखेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचेः वित्त मंत्री सीतारमण

आज हम ऐसे बाहरी परिवेश का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद हो गए हैं अनिवार्यः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा।

मजबूत वित्तीय क्षेत्र बचत जुटाने, पूंजी आवंटित करने और बेहतर शासन प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण। सरकार का संकल्प गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों पर ध्यान देना : वित्त मंत्री सीतारमण

सीतारमण ने विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एमएसएमई समेत छह क्षेत्रों में कदम उठाने का प्रस्ताव किया।

जीएसटी, श्रम संहिता और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित 15 अगस्त से कई सुधार लागू किए गए हैं। ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है: सीतारमण।

सीतारमण ने बजट भाषण में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव रखा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाय सुधारों का रास्ता चुना है। उन्होंने लोकसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि देश ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में कदम उठाता रहेगा। वित्त मंत्री ने 2026-2031 के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे के लिए 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी पेश की। यह आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है।

वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से तीन रसायनिक पार्क, वृहद कपड़ा पार्क के गठन का प्रस्ताव किया।

सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का मुख्य उद्देश्य भारतीय आईपी के पूर्ण-खाके के लिए तैयार उपकरण एवं सामग्री का उत्पादन करना होगाः सीतारमण

वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र में चैंपियन बनने के लिए कोष बनाने का प्रस्ताव किया।

सीतारमण ने बजट 2026-27 में ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को महत्वपूर्ण खनिजों की इकाइयां लगाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा।

वित्त मंत्री ने वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी माहौल बनाने के लिए कंटेनर विनिर्माण की योजना का प्रस्ताव रखा। निर्माण एवं अवसंरचना क्षेत्र के उपकरणों के प्रोत्साहन के लिए योजना लाने की बजट में घोषणा, घरेलू विनिर्माण को मजबूती देने का लक्ष्य।

वित्त मंत्री ने समुद्री विमान के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव किया।

वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर को फिर से शुरू करने की योजना का प्रस्ताव रखा।

खादी हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज’ पहल शुरू करने का बजट में प्रस्तावः वित्त मंत्री।

वित्त मंत्री ने विकसित भारत के लिए बैंकिंग के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव किया।

वित्त मंत्री ने मझोले और छोटे शहरों (टियर 2 और टियर 3) तथा मंदिर शहरों के विकास का प्रस्ताव कि

बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए अवसंरचना जोखिम गारंटी कोष की स्थापना का प्रस्ताव। बजट 2026–27 में प्राकृतिक रेशा योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम का प्रस्तावः सीतारमण

आईसीएआई और आईसीएसआई जैसे पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉड्यूलर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समर्थन देने का प्रस्तावः वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा

पूर्व में दानकुनी से पश्चिम में सूरत तक नया समर्पित माल गलियारा पर्यावरण के अनुकूल माल परिवहन को बढ़ावा देगा। कुल सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगेः सीतारमण।

वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जो चालू वित्त वर्ष में 11.2 लाख करोड़ रुपये है।

इस्पात और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में 'कार्बन अवशोषण एवं उपयोग योजना' शुरू करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावितः सीतारमण।

वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को मजबूत करने के तहत आरईसी, पीएफसी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा।

इस्पात और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में 'कार्बन अवशोषण एवं उपयोग योजना' शुरू करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावितः सीतारमण।

वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को मजबूत करने के तहत आरईसी, पीएफसी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा।

वित्त मंत्री ने बजट में शहरों के बीच द्रुतगति वाले सात गलियारों को विकसित करने का प्रस्ताव रखा, वृद्धि कनेक्टर के रूप में होगा इनका इस्तेमाल। वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और ‘चैंपियन’ बनाने के लिए इक्विटी समर्थन, नकदी समर्थन, पेशेवेर समर्थन का प्रस्ताव किया।

सरकार चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच केंद्रों की स्थापना में राज्यों की मदद करेगी: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव किया, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी।

बजट में अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ बायोफार्मा ‘शक्ति’ का प्रस्ताव: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, करीब 2.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से निकल चुके हैं बाहर।

भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) को 'पोर्टफोलियो निवेश योजना' के तहत भारत की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में निवेश की अनुमति होगीः वित्त मंत्री।

एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी ‘कंटेंट क्रिएटर लैब’ स्थापित करने में सहायता का प्रस्ताव।

बजट में 15,000 माध्यमिक विद्यालयों में 'कंटेंट लैब' की स्थापना के लिए भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई को सहायता देने का प्रस्ताव।

सरकार नारियल, चंदन, अखरोट जैसी उच्च-मूल्य वाली फसलों को समर्थन देगीः वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा।

सरकार नारियल, चंदन, अखरोट जैसी उच्च-मूल्य वाली फसलों को समर्थन देगीः वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा

वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नगर निगम द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के एकल बॉन्ड जारी करने पर 100 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का प्रस्ताव रखा। वित्त मंत्री ने सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को मजबूत करने के तहत आरईसी लिमिटेड (पूर्व में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के पुनर्गठन की भी घोषणा की। मंत्री ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग’ पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि देश के बैंकिंग क्षेत्र की विशेषता मजबूत बैलेंस शीट और ऐतिहासिक रूप से उच्च लाभप्रदता है। उन्होंने अपने बजट भाषण में विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण उपकरण) नियमों की समीक्षा करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं।

आयुर्वेद के तीन नए अखिल भारतीय संस्थानों की स्थापना की जाएगीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और 41 प्रतिशत कर हस्तांतरण का फार्मूला बरकरार रखा है।

पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अस्पताल और डायग्नोस्टिक लैब के लिए ऋण-सम्बद्ध पूंजी सब्सिडी सहायता योजना का बजट में प्रस्तावः सीतारमण।

सरकार ने कर्ज-जीडीपी अनुपात 2026-27 में 55.6 प्रतिशत रहने का प्रस्ताव किया जो चालू वित्त वर्ष 56.1 प्रतिशत है।

सरकार देश के प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए एक-एक छात्रावास बनाएगीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राजकोषीय घाटा 2026-27 में 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान। जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 4.4 प्रतिशत का अनुमान है।

सरकार मंदिरों और मठों को संरक्षित करने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए एक योजना शुरू करेगी: सीतारमण।

सरकार का कुल व्यय 2026-27 में 53.5 लाख करोड़ रुपये रहने का प्रस्ताव।

सरकार ने बजट में लोथल और हस्तिनापुर सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव रखा।

विदेशी पर्यटन पैकेज की बिक्री पर ‘स्रोत पर कर संग्रह’ (टीसीएस) की दर को पहले 20 प्रतिशत और फिर पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत किया गया हैः सीतारमण

सरकार का शुद्ध कर राजस्व 2026-27 में 28.7 लाख करोड़ रुपये, गैर-ऋण प्राप्तियां 36.5 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान।

वित्त मंत्री ने अधिसूचित सहकारी समितियों के 31 जनवरी, 2026 तक किए गए निवेश पर प्राप्त लाभांश आय के लिए तीन साल की छूट का प्रस्ताव रखा।

प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील की अवधि के दौरान जुर्माने की राशि पर करदाता को कोई ब्याज नहीं देना होगा, चाहे मामले पर कोई भी फैसला आए।

वित्त मंत्री ने छात्रों, तकनीकी पेशेवरों और स्थानांतरित एनआरआई जैसे छोटे करदाताओं के लिए छह महीने की विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना का प्रस्ताव रखा है।

सीतारमण ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा दिए गए मुआवजे को आयकर से छूट देने का प्रस्ताव किया।

बजट में भारत में डेटा केंद्रों का उपयोग करके वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक कर छूट देने का प्रस्ताव।

आपात और आघात (ट्रॉमा) देखभाल केंद्र स्थापित करके जिला अस्पतालों की क्षमता में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी : वित्त मंत्री सीतारमण

सरकार अपने राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में समयबद्ध प्रतिभूतियों से 11.7 लाख करोड़ रुपये की उधारी जुटाएगीः सीतारमण।

वित्त मंत्री ने अनुमान के आधार पर कर का भुगतान करने वाले अनिवासियों के लिए न्यूनतम वैकल्पिक कर से छूट देने का प्रस्ताव रखा है।

सरकार ने कपास के बीज और पशु आहार की आपूर्ति करने वाले सहकारी सदस्यों के लिए छूट की अवधि बढ़ा दी है।

नई कर व्यवस्था के तहत अंतर-सहकारी समितियों की लाभांश आय को कटौती के रूप में अनुमति: वित्त मंत्री सीतारमण।

सरकार अपने राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में समयबद्ध प्रतिभूतियों से 11.7 लाख करोड़ रुपये की उधारी जुटाएगीः सीतारमण।

वित्त मंत्री ने अनुमान के आधार पर कर का भुगतान करने वाले अनिवासियों के लिए न्यूनतम वैकल्पिक कर से छूट देने का प्रस्ताव रखा है।

सरकार ने कपास के बीज और पशु आहार की आपूर्ति करने वाले सहकारी सदस्यों के लिए छूट की अवधि बढ़ा दी है।

नई कर व्यवस्था के तहत अंतर-सहकारी समितियों की लाभांश आय को कटौती के रूप में अनुमति: वित्त मंत्री सीतारमण

बजट खत्म होने के बाद शेयर बाजार से बुरी खबर आयी है जिसमें सेंसक्स में करीब 2200 अंकों की गिरावट आ गयी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि आयकर अधिनियम 2025 को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा और इसके नियम तथा ‘टैक्स रिटर्न’ फॉर्म जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे। एक अप्रैल से आयकर अधिनियम 2025 लागू हो जाएगा, जो छह दशक पुराने कर कानून का स्थान लेगा। बजट 2026-27 में कर कानूनों में किए गए बदलावों को इस नए कानून में शामिल किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा, देश में दूसरा ‘राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरोसाइंसेज संस्थान’ (निमहैन्स-2) खोला जाएगा।

वित्त मंत्री के भाषण के बाद अचानक से सेंसेक्स में भारी गिरावट देखी गई, लेकिन धीरे-धीरे इसने रिकवरी किया है। अभी भी सेंसेक्स माइनस में है और 205 अंकों की गिरावट है। 

फिल्मों की शूटिंग के लिए किसी विदेशी फिल्म यूनिट या टीवी टीम द्वारा आयात किए जाने वाले टीवी उपकरण, कैमरे और अन्य उपकरणों पर आयात शुल्क एक अप्रैल से हटाने का प्रस्ताव।

संबंधित समाचार

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in