WBSSC में OBC कैटेगरी सुधार का उम्मीदवारों को अंतिम मौका

कल से खुलेगा करेक्शन पोर्टल
WBSSC में OBC कैटेगरी सुधार का उम्मीदवारों को अंतिम मौका
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने 2nd SLST (AT), 2025 के उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी सूचना जारी की है। आयोग ने कक्षा 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं के उन अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा खोलने का फैसला किया है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर अपनी श्रेणी संबंधी जानकारी अपडेट नहीं कर पाए थे। इस नए आदेश के तहत अब योग्य अभ्यर्थी अपनी OBC सब-कैटेगिरी और अनारक्षित श्रेणी से जुड़े विवरणों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे, जिससे उन्हें परीक्षा और चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।

पोर्टल इस तारीख तक रहेगा खुला

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह करेक्शन पोर्टल आगामी 10 से 12 सितंबर तक यानी केवल 3 दिनों की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह उम्मीदवारों को प्रदान किया जा रहा अंतिम अवसर है और इस निर्धारित समय सीमा के समाप्त होने के बाद श्रेणी में बदलाव के लिए कोई भी अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, अपने विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और समय रहते अपनी सही जानकारी को पोर्टल पर दर्ज कर लें।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in