पाकिस्तान से निकलकर अच्छा महसूस कर रहे हैं : बांग्लादेशी क्रिकेटर

रिशाद हुसैन ने दिया बयान
पाकिस्तान से निकलकर अच्छा महसूस कर रहे हैं : बांग्लादेशी क्रिकेटर
Published on: 

नई दिल्ली : बांग्लादेशी क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने पाकिस्तान से दुबई पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि हम एक तनाव के बीच दुबई पहुंचकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। रिशाद ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भाग ले रहे विदेशी खिलाड़ियों के अनुभव को साझा किया। वे पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स से खेलते हैं। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएसएल को 9 मई को स्थगित कर दिया गया था।

जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौटने लगे। पीएसएल में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों को यूएई भेजा गया, जहां से उन्हें उनके देश के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी गई। रिशाद ने बताया कि सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुशल परेरा, डेविड वीजे, टॉम करन जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से डरे हुए थे। दुबई उतरने के बाद डेरिल मिचेल ने मुझसे कहा कि वे ऐसी स्थिति में दोबारा कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। सभी खिलाड़ी भयभीत थे। इंग्लैंड के क्रिकेटर टॉम करन तो इस कदर घबरा गए कि वे रोने लगे। जब टॉम एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि एयरपोर्ट बंद है। इसके बाद वे बच्चे की तरह रोने लगे। उन्हें संभालने के लिए 2-3 लोगों की जरूरत पड़ी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in