गिरफ्तारी के डर से TMC विधायक दिलीप मंडल पहुंचे हाई कोर्ट

धमकी भरे बयान के आरोप में कई केस दर्ज, 26 मई को होगी सुनवाई
गिरफ्तारी के डर से TMC विधायक दिलीप मंडल पहुंचे हाई कोर्ट
Published on

दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक Dilip Mondal ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच Calcutta High Court का रुख किया है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को रद्द करने और कानूनी सुरक्षा (रक्षाकवच) की मांग की है।

विधायक की ओर से अधिवक्ता Kishore Dutta ने अदालत का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया। न्यायमूर्ति Sougata Bhattacharya ने याचिका स्वीकार करते हुए 26 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।

क्या है मामला

दिलीप मंडल पर आरोप है कि उन्होंने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को लेकर कथित रूप से धमकी भरे बयान दिए। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गईं।

पुलिस की कार्रवाई

14 मई को पुलिस और केंद्रीय बलों ने विधायक के घर पर छापेमारी की थी, हालांकि उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। पाइलान स्थित उनके दो घरों में तलाशी ली गई, जिनमें से एक आलीशान बंगले को लेकर भी काफी चर्चा हुई।

बेटे समेत 5 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे Arghya Mondal समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अर्घ्य मंडल को हथियार के साथ पकड़ा गया और उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है।

फिलहाल, इस मामले पर सबकी नजरें 26 मई को होने वाली हाई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि विधायक को राहत मिलती है या नहीं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in