इंजेक्शन के डर ने ली मासूम की जान, रैबीज़ से 9 साल की बच्ची की मौत

हल्की खरोंच को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
इंजेक्शन के डर ने ली मासूम की जान, रैबीज़ से 9 साल की बच्ची की मौत
Published on

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी Mumbai से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 9 साल की बच्ची की रैबीज़ से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची ने इंजेक्शन के डर से एंटी-रैबीज़ वैक्सीन नहीं ली थी। कक्षा 4 की छात्रा काशिश सहानी को करीब छह महीने पहले एक आवारा कुत्ते ने खरोंच मार दी थी, जब वह अपने दादा के साथ टहल रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इंजेक्शन से डर के कारण उसने वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया।

कुछ दिनों में हालत सामान्य लगने पर परिवार ने भी इलाज पूरा कराने पर जोर नहीं दिया। लेकिन कुछ दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी—उसने खाना-पीना छोड़ दिया और आंखें लाल हो गईं।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे Kasturba Hospital रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर परिवार और संपर्क में आए लोगों की मेडिकल जांच कराने का फैसला किया है।डॉक्टरों ने इस घटना को गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा है कि कुत्ते या बिल्ली के काटने या हल्की खरोंच को भी कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर एंटी-रैबीज़ टीका लगवाना जीवनरक्षक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, Rabies एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर इलाज मिलने पर इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in