

मंगलवार को इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने गांधी मूर्ति के सामने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर पत्रकारों ने काफी देर तक ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही काम के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।